फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chirag Yojana: Admissions will be held on 2762 seats in 27 schools.

चिराग योजना : 27 स्कूलों की 2762 सीटों पर होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana: Admissions will be held on 2762 seats in 27 schools.
पानीपत। चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर से नया शेड्यूल जारी किया है। इस योजना के तहत जिले के कुल 27 निजी स्कूलों की 2762 सीटों के लिए विद्यार्थी 10 अप्रैल तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। चिराग योजना के तहत इस शिक्षा सत्र शिक्षा निदेशालय की ओर से बदलाव किया गया है। इस वर्ष योजना के तहत चौथी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। इन दाखिलों के लिए फिलहाल विभाग के पास 27 स्कूलों ने अपनी सीटों का ब्योरा अपडेट करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले विभाग की ओर से आवेदन की तारीख 31 मार्च रखी गई थी। वहीं शिक्षा निदेशालय की ओर से सीटों की संख्या जारी न होने कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। यही वजह है कि अब दोबारा से शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब जिलेभर के विद्यार्थी पांचों खंडों में 10 अप्रैल तक निजी स्कूलों की जारी सूची के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिले के पांचों खंडों में से सबसे ज्यादा सीटों की संख्या पानीपत खंड के निजी स्कूलों ने दी है। जिसमें 13 स्कूलों ने अपने स्कूलों में 1615 विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर सहमति जताई है। वहीं सबसे कम समालखा खंड के एक निजी स्कूल ने 50 सीटों का ब्योरा दिया है।
विज्ञापन

-----------


खंड के इतने स्कूलाें ने जारी की सीटों की संख्या

खंड का नाम, स्कूलों की संख्या सीटों की संख्या

- बापौली 05 508

- इसराना 03 256

- मडलौडा 05 333

- पानीपत 13 1615

- समालखा 01 50


कुल 27 2762



जिले में स्कूल अनुसार सीटों की संख्या-
स्कूल अलॉट सीटें
खंड बापौली-
गौतम विद्या पीठ वमावि उझा 45
ज्ञान विद्या मंदिर वमावि बापौली 111
जय भारत मिडिल स्कूल बापौली 120
मोहाली पब्लिक वमावि मोहाली 150
विनय पब्लिक मिडिल स्कूल 82
---

खंड इसराना-
बाल विकास हाई स्कूल नौल्था 105
गीता विद्या मंदिर वमावि बुड़शाम - 90
आरआरके वमावि बुड़शाम - 61
---

खंड मडलौडा-
बीआर हिंदू विद्या पीठ मडलौडा - 07
हरियाणा वमा विद्यालय - 43
जेडी पब्लिक मिडल स्कूल - 12
एसएल पब्लिक वमावि सौदापुर - 210
टैगोर पब्लिक वमावि लोहारी - 61
---

खंड पानीपत-
भारत पब्लिक वमावि पानीपत - 180
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल - 175
जीनवाणी विद्या भारती वमा विद्यालय - 27
किंडर किन वमा विद्यालय - 132
मैरी मॉडर्न मिडल स्कूल गीता कॉलोनी - 20
मैरी मॉडर्न वमा विद्यालय - 28
एमआरएस विद्या मंदिर मिडल स्कूल - 20
न्यू मॉडर्न वमा विद्यालय - 72
ऑक्सफोर्ड पब्लिक हाई स्कूल महादेव कॉलोनी - 112
राधा-कृष्णा हाई स्कूल आठ मरला कॉलोनी - 25
राधा-कृष्णा वमा विद्यालय - 90
आरके वमावि रिफाइनरी रोड - 720
यूनिक पब्लिक स्कूल मुखीजा कॉलोनी - 14
---

खंड समालखा-
गीता वमा विद्यालय समालखा - 50
-------------------


इस प्रकार चलेगी दाखिला प्रक्रिया

- 2 से 10 अप्रैल तक आवेदन

- 12 अप्रैल को लॉटरी ड्रा

- 13 से 25 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया संपन्न

- 26 से 30 अप्रैल तक होंगे प्रतीक्षा सूची के दाखिले
------------------




निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ये मापदंड जरूरी



- अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख तक या कम।

- वहीं विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष सरकारी स्कूल से पूरा किया होगा

- एक से अधिक निजी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।

- विद्यार्थियों का दाखिले के अनुसार स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।

- दाखिले के समय में विद्यार्थियों का परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
-----







वर्जन-1-

चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक विद्यार्थी अपने खंड के स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में संबंधित स्कूलों की सूची लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।



-----------------



वर्जन-2-

शिक्षा निदेशालय की ओर से चिराग योजना के तहत दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। अगर कोई निजी स्कूल दाखिला देने में आनाकानी करता है तो उसकी शिकायत शिक्षा विभाग को दें।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed