{"_id":"665a6eb6947dfcf33c029537","slug":"child-playing-in-the-street-missing-under-suspicious-circumstances-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118981-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गली में खेल रहा बच्चा संदिग्ध हालात में लाापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गली में खेल रहा बच्चा संदिग्ध हालात में लाापता
विज्ञापन
पानीपत। अर्जुन नगर में गली में खेल रहा नौ साल का बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। जब देर रात तक बच्चा घर नहीं आया तो उसकी मां ने अपने स्तर पर बेटे की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। उसे शक कि उसके बेटे गौरव का किसी ने अपहरण कर लिया है। अब गौरव की मां ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
अर्जुन नगर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसके पति अनिल का कुछ समय पर देहांत हो गया है। वह पांच बच्चों की मां है। उसका सबसे छोटा बेटा गौरव नौ साल का है। वह चौथी कक्षा में पढ़ता है। गौरव वीरवार शाम को घर से खेलने के लिए गया था। वह गली में खेल रहा था। खेलते हुए अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जब वह घर नहीं आया तो उसने उसकी तलाश की पर पता नहीं लग सका।