फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   child died drowning in the water

छोटे बेटे को गोद में लेकर कपड़े धोती रही मां, हौद में डूबा तीन वर्षीय मासूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
child died drowning in the water
बेरी के नीचे बैठकर बड़ा बेटा बेर खा रहा है, ये समझकर मां एक वर्षीय छोटे बेटे को गोद में बैठाकर कपड़े धोती रही। नानी को जब बड़ा बेटा नहीं दिखा तो उन्होंने उसकी तलाश की। वह मां से करीब 10 मीटर की दूरी पर बने करीब चार फुट की हौद में डूबा मिला। मां और नानी बच्चे को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बच्चे की एंट्री कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाने के लिए कहकर बच्चे के हाथ पर टैग लगा दिया। कर्मचारी शवगृह की चाभी लेने गया तो परिजन बिना पूछे शव को लेकर चले गए। जबकि अस्पताल का स्टाफ उन्हें ढूंढने के लिए अस्पताल में ढूंढते रहे।
विज्ञापन

यूपी के हाथरस निवासी अमित ने बताया कि वह पिछले पांच साल से पानीपत अंसल सुशांत सिटी में काम कर रहा है। उसकी छह साल पहले विमलेश से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है, जिनमें बड़ा बेटा देवेंद्र उर्फ गोलू(3) और छोटा बेटा पवन (1) है। वह रविवार को सुबह काम पर चला गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी पत्नी विमलेश छोटे बेटे पवन को गोद में बैठाकर कपड़े धो रही थी। वहीं बड़ा बेटा पत्नी के पीछे बैठकर बेरी के पेड़ के नीचे पड़े बैरों को खा रहा था। इसी बीच उसकी सास गुड्डी आई और पत्नी से गोलू के बारे में पूछा। इसके बाद सास और पत्नी दोनों ने मिलकर गोलू को ढूंढा तो वह पास में ही बनी चार फुट गहरी हौद में पड़ा मिला। सूचना पर वह घर पहुंचा और वह बच्चे को सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। - पिता ने खुद को ठहराया कसूरवार, बोला अपने बच्चे को नहीं बचा पाया
विज्ञापन

उनके घर के पास ही एक निर्माणाधीन मकान है। जिसके बाद हौद बनी हुई है। वह रात को उस मकान में वह रात को चौकीदारी करता है। इसके उसे चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे। विलाप कर रहे पिता ने बच्चे की मौत का कसूरवार खुद को ठहराया है। उसने कहा कि रात को वह ध्यान रखता था कि उस हौद में किसी के बच्चे न गिर जाए, लेकिन वह अपने बेटे को हौद में गिरने से नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा बेटा चला गया, हमारी दुनिया लुट गई..मां
मां ने विलाप करते हुए कहा कि उन्हें बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना और न ही कोई पुलिस केस कराना है। उनका बेटा चला गया, पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम से बेटा वापस आता हो तो वह तैयार है। ऐसा सुनकर सभी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed