फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Checking campaign conducted at railway station before the arrival of CM

मुख्यमंत्री के आने से पहले रेलवे स्टेशन पर किया चेकिंग अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign conducted at railway station before the arrival of CM
पानीपत। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले समालखा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बम डिस्पोजल टीम के साथ डॉग स्क्वॉयड ने भी जांच की। सुबह 10 बजे बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ जीआरपी की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। मुख्यमंत्री इस बार स्वतंत्रता दिवसपर समालखा में ध्वजारोहण करेंगे। इसे लेकर समालखा में मधुबन की बम डिस्पोजल टीम सक्रिय नजर आई।
विज्ञापन

समालखा रेलवे स्टेशन और भापरा स्टेडियम में बम डिस्पोजल की टीम ने लगातार छह घंटे तक चेकिंग की। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म से लेकर रेलवे लाइन और अन्य जगहों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने पूरे स्टेशन पर अपनी सेंसर मशीन से यात्रियों के सामान की चेकिंग की। जीआरपी की टीम ने यात्रियों के बैग चेक किए। संदिग्ध व्यक्तियों के बैग खोलकर तालाशी ली गई। वहीं रेलवे स्टेशन पर कुछ लावारिस बैग भी मिले, जिन्हें मशीन से चेक करने के बाद खोलकर चेक किया गया। इसके बाद संबंधित यात्रियों को सुपुर्द करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन

बम डिस्पोजल टीम में एएसआई सुशील और एसएसओ संदीप दलाल की नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध लोगों की पूछताछ की जा रही है और उनके सामान चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर अलग-अलग जगह रखे डस्टबिन को बम डिस्पोजल मशीन से चेक किया गया। इसी के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस बाइकों को हटाने के लिए कहा गया। स्वतंत्रता दिवस वाले दिन स्टेशन के आसपास किसी भी लावारिस वस्तु के होने पर तुरंत सूचना दी जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्टेशन पर मौजूद लोगों को जागरूक किया। टीम का कहना है कि बम अधिकतर बैग, डस्टबीन और ठेले पर लगा दिए जाते हैं। सभी ठेले को मशीन से चेक करने के साथ शीशे से ऊपर और नीचे चैक किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति का सामान ठेले पर नहीं रखना है। लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आने को लेकर पहले ही समालखा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच की गई। इसी के साथ बम डिस्पोजल टीम ने भापरा स्टेडियम में भी चेकिंग की। इससे पहले भी रूटीन में चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा है।
- राजकुमार, एसएचओ जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed