फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Changed form of jewellery, new trend of Rani Haar with kanthi

Panipat News: गहनों का बदला रूप, कंठी के साथ रानी हार का नया ट्रेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Changed form of jewellery, new trend of Rani Haar with kanthi
शोरूम पर शोकेस में लगी ज्वेलरी। संवाद
पानीपत। प्राचीन समय में सोने और चांदी के आभूषणों का अधिक महत्व था। सोने को ईश्वरीय और शाश्वत से जोड़ा जाता था और चांदी को चंद्रमा व शुद्धता से जोड़ा जाता था। मुख्य रूप से मुहरमाल, करधौनी, जेहर, मुंदरी, ककना, चूड़ी, पछेला आदि आभूषण पहने जाते थे लेकिन आधुनिक समय में हीरे और सोने के आभूषणों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आधुनिक समय में रिवाइवल नेकलेस मोई, कंगन, अंगूठी, चेन, टाई पिन, स्टड, घड़ी मुख्य रूप से पसंद की जा रही हैं। विशेष रूप से रानी हार दुल्हनों की पहली पसंद बन रहा है।
विज्ञापन

प्राचीन और आधुनिक समय में पहने जाने वाले आभूषणों में बहुत अंतर आ गया है। पहले महिलाएं चांदी के बने हार और नथ, बिछिया को अधिक महत्व देती थीं। नथ और बिछिया को सुहाग का प्रतीक माना जाता था और महिलाएं इन्हें हमेशा पहनकर रखती थीं लेकिन वर्तमान समय में उनकी पसंद बहुत बदल गई है। अब महिलाएं हीरे से बने आभूषणों को अधिक महत्व देने लगी हैं व सुहाग का प्रतीक माने जाने वाली नथ और बिछिया को पहनना पसंद नहीं करती हैं। वर्तमान समय में महिलाएं कंठी और रानी हार पहनना अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि समय के साथ डिजाइन और बदल रहे हैं। पहले सोने में चमक वाली ज्वेलरी पसंद की जाती थी। अब कुछ लोग एंटिक ज्वेलरी पसंद करते हैं। इसमें चमक कम होती है व ये आकर्षक भी लगते हैं। वहीं, डायमंड ज्वेलरी की भी मांग है। कुछ लोग कंठी और गलसरी अब भी बनवा रहे हैं। लोग सोने और चांदी में एक तरह इंवेस्ट करने की सोच के साथ भी खरीदारी करते हैं। पहले ही अपने परिवार में शादी या समारोह को देखते हुए गहने बनवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नथ और बिछिया का था महत्व
पानीपत की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग कमला रानी ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी। तब औरतें सोने व चांदी से बने मुहरमाल, चांदी के हार, मुंदरी, नथ और बिछिया को अधिक महत्व देती थीं लेकिन समय के साथ औरतों की पसंद भी बदल गई है। अब चांदी की जगह हीरे और सोने से बने आभूषणों को अधिक पसंद करती हैं। आजकल औरतें रानी हार, कंठी, रिवाइवल नेकलेस मोई, कंगन, अंगूठी, चेन आदि को अधिक पसंद करने लगी हैं। समय के साथ-साथ औरतों की पसंद भी बदलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed