{"_id":"61df3bbf8b088d11f25b93fd","slug":"chandigarh-fare-hiked-by-rs-12-due-to-flyover-construction-in-zirakpur-panipat-news-knl958515154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में फ्लाईओवर निर्माण से चंडीगढ़ का किराया 12 रुपये बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में फ्लाईओवर निर्माण से चंडीगढ़ का किराया 12 रुपये बढ़ा
विज्ञापन
पानीपत। जीरकपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होने के कारण पानीपत से चंडीगढ़ जाने का किराया व समय दोनों बढ़ गया है। पानीपत से चंडीगढ़ जाने के लिए पहले 170 रुपये किराया लगता था लेकिन अब पानीपत जाने के लिए यात्रियों को 182 रुपये किराया देना पड़ेगा। रूट डायवर्ट होने के कारण बस को अब 12 किलोमीटर ज्यादा सफर तय करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ जाने के लिए किराए के साथ साथ समय भी बढ़ गया है।
जीरकपुर में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण के चलते रोडवेज की बसों को वाया पंचकूला, चंडीगढ़ लाया जा रहा है। इस वजह से चंडीगढ़ तक का रूट करीब 12 किलोमीटर लंबा हो गया है। प्रदेश के अन्य किसी भी रूट पर बसों के किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू जाने वाले यात्रियों के किराए में भी जीरकपुर हाईवे के कारण 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
परिवहन ट्रैफिक मैनेजर पंकज पुनिया ने बताया कि जीरकपुर में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पुल बन रहा है। ऐसे में यहां जाम की स्थिति रहती है। इसी वजह से बसों को वाया पंचकूला चलाने का निर्णय लिया है। पंचकूला का रूट लंबा है। ऐसे में एक रुपया प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को पहले वाला किराया ही देना होगा।