{"_id":"688000df701c853ee90723a6","slug":"cet-roadways-has-created-11-clusters-in-the-district-buses-will-depart-from-here-panipat-news-c-244-1-pnp1001-140727-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : रोडवेज ने जिले में बनाए 11 क्लस्टर, यहीं से रवाना होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : रोडवेज ने जिले में बनाए 11 क्लस्टर, यहीं से रवाना होंगी बसें
विज्ञापन
- पानीपत के अभ्यर्थियों की सोनीपत में होगी परीक्षा, 26 और 27 को होगा बसों का संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी) के लिए प्रशासन और रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज ने अभ्यर्थियों को उनके सोनीपत स्थित केंद्रों पर पहुंचाने के लिए 11 क्लस्टर बनाए हैं। यहां से रोडवेज बस सोनीपत के लिए रवाना होंगी। इसके साथ जिले में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शटल बस चलाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीसी पर उपायुक्त से परीक्षा पर चर्चा की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ बसों की व्यवस्था भी की है। दोनों दिन में चार शिफ्टों में सीईटी परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज यादव, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश कुमार, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी आत्मा राम, राजबीर सिंह, नवीन संधू, प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति मौजूद रही।
यहां से चलेंगी रोडवेज बसें
पानीपत में नए और पुराने बस स्टैंड से सोनीपत के लिए बस चलाई जाएंगी। इसके अलावा समालखा, मतलौडा, इसराना, बापौली, कुराना व बबैल गांव से बस चलाई जाएंगी। वहीं चुलकाना, सनौली, उरलाना खुर्द से बस चलाई जाएंगी। यहां आसपास के गांवों के अभ्यर्थी बस में सवार हो सकते हैं।