{"_id":"69b8776734fd3abd7f062ece","slug":"census-2027-will-be-conducted-in-digital-mode-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153855-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिजिटल मोड में होगी जनगणना-2027","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिजिटल मोड में होगी जनगणना-2027
विज्ञापन
पानीपत। जनगणना डिजिटल मोड में होगी। जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों को जनगणना के बारे में जानकारी दी गई। इसमें खास यह रहेगा कि लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और आगे के कार्य में निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम ने जनगणना प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डाटा संग्रहण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। जिला जनगणना अधिकारी ब्रिज मोहन शर्मा ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल मोड में कराई जाएगी। जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और हाउसिंग जनगणना की जाएगी। यह एक से 15 मई तक की जाएगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना नौ से 20 जून 2027 तक कराई जाएगी। प्रोफेसर अंकुर मित्तल और सहायक प्रोफेसर सुरजीत ने बताया कि फील्ड ट्रेनर के रूप में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के पीजीटी शिक्षक कार्य करेंगे। ये फील्ड ट्रेनर आगे एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण देंगे। ये मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों के शिक्षक होंगे। वे गांव और शहर स्तर पर जनगणना का कार्य संभालेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके तहत लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे। यह सुविधा 16 से 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जाएगा। यहां नागरिक अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।