फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrated the sacrifice day of Jesus Christ by praying

Panipat News: प्रार्थना कर मनाया ईसा मसीह का बलिदान दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the sacrifice day of Jesus Christ by praying
पानीपत। असंध रोड स्थित सैंट मैरी चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया और ईसा मसीह के बलिदान दिवस पर विशेष प्रार्थना की गई। ईसा मसीह के बलिदान को और जीवन की पीड़ाओं को नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से पेश किया गया और उनकी जीवन शिक्षाओं को अपनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

चर्च प्रभारी फादर सुदीप ने बताया कि ईसा मसीह के बलिदान की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। इस दिन ईसा मसीह की जीवन पीड़ाएं समाप्त हुई थी। इसी दिन प्रभु ईसा ने स्वयं को सूली पर लटकाकर कुर्बानी दी थी और मानव को पापों से मुक्ति, प्रेम और क्षमा का संदेश दिया था। इसके साथ ही शत्रुओं को क्षमा कर समाजसेवा की प्रेरणा दी थी। ईसा मसीह ने गुड फ्राइडे से पहली रात को अपने शिष्यों के पैर धोकर अपने विनम्र होने का प्रमाण दिया था। साथ ही लोगों को समाजसेवा का संदेश दिया था। चर्च में वीरवार की शाम को अंतिम भोज के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को चर्च में विशेष प्रार्थना की गई और दोपहर तीन से चार बजे तक विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद पांच बजे तक नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से ईसा मसीह के बलिदान को दर्शाया गया।
विज्ञापन


बॉक्स
आज रात को होगी जागरण प्रार्थना

फादर कार्तिक एबल ने बताया कि ईसा मसीह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना के बाद शनिवार को रात को जागरण प्रार्थना की जाएगी। माना जाता है कि ईसा मसीह शनिवार को रात करीब तीन बजे कब्र से पुन: जीवित होकर उठ गए थे। इसे जागरण प्रार्थना के रूप में मनाया जाता है। इसे पुनरुत्थान भी कहा जाता है। रविवार को सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना की जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed