फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrated New Year at home with family

परिवार संग घर में मनाया नए साल का जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Celebrated New Year at home with family
इसराना। गीता कॉलेज नौल्था में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए छात्र। - फोटो : Panipat
पानीपत। ओमिक्रॉन को लेकर सरकार की ओर से जारी हिदायतों ने नए साल के जश्न में विघ्न डाल लिया, लोग बाहर नहीं जा सके। परिवार के साथ घर में ही नए साल का जश्न मनाया गया। केक काटा गया और बाहर से खाना ऑर्डर कर परिवार के सभी सदस्यों ने एकसाथ भोजन किया। एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी और वीडियो कॉल पर दोस्तों एवं मित्रों को हैप्पी न्यू ईयर बोला।
विज्ञापन

जहां हर साल रात 12 बजे के बाद तक नए साल पर जश्न का माहौल रहता है, इस बार रात नौ बजे ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। सभी अपने घर पहुंच चुके थे और 2021 की आखिरी शाम परिवार के साथ बीती बातों को याद कर बिताई। पुलिस की ओर से सड़क पर गश्त की गई है। नाइट कर्फ्यू के चलते लोगों को घर पर सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष
इसराना। गीता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर गांव नौल्था में शुक्रवार को नव वर्ष मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी मन मोह लिया। सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज को उतर भारत में सर्वश्रेष्ठ बनाने की शपथ ली। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एसपी बंसल, उपाध्यक्ष अंकुश बंसल, वाइस चेयरपर्सन नेहा बंसल, डॉ. प्रेरणा डावर, डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed