फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV footage scanned in search of those who committed the robbery at the petrol pump.

Panipat News: पेट्रोल पंप पर डकैती करने वालों की तलाश में खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage scanned in search of those who committed the robbery at the petrol pump.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पेट्रोल पंप डकैती की वारदात में पुलिस को अभी तक कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। पुलिस ने आसपास के घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को आशंका है बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बबैल से राजाखेड़ी गांव होते हुए सनौली रोड से यूपी की तरफ भागे हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा कर देंगे।
शुक्रवार की आधी रात को कार सवार छह-सात बदमाशों ने बबैल गांव के पूर्व सरपंच राकेश अहलावत के पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश सेल्समैन बबैल गांव निवासी नरेश कुमार पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर और करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी लूटकर भागे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की थी। जांच में पता चला था कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद राजाखेड़ी गांव की ओर भागे थे। कार की नंबर प्लेट को भी छुपाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अब इस रूट पर पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की तलाश के लिए थाना पुलिस के साथ सीआईए की तीनों टीमों को लगाया है। लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ रहीं वारदातों से सुरक्षा पर सवाल
पानीपत। औद्योगिक शहर में लगातार वारदातें कर बदमाश पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। पुलिस गश्त और सुरक्षा के दावों के बावजूद वारदात रुक नहीं पा रहींं। स्थिति यह है कि अब लोगों घरों को खाली छोड़ना या फिर देर-सवेर सड़कों पर निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। राहगीरों से झपटमारी और बंद घरों के ताले टूटने की घटनाएं आम हो गई हैं। इससे शहरवासियों की अपने जान और माल की भी चिंता सताने लगी है।
बबैल गांव के पूर्व सरपंच राकेश अहलावत के गांव के नजदीक शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने डकैती की वारदात अंजाम दी। बदमाश सेल्समैन नरेश पर हमला कर 1.25 लाख रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों ने 14 जून को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने चांदनीबाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 में फिजियोथैरेपी कराने जा रही महिला से कंगन लूट लिए थे। ब्यूरो
इसके साथ ही सेक्टर-12 में ही बदमाशों ने एक अन्य महिला से भी लूट का प्रयास किया था। वहीं, उसी दिन तहसील कैंप थाना क्षेत्र के पटेल नगर में मोटरसाइकिल सवार बदमाश नवविवाहिता के गले से मंगलसूत्र झपटकर ले गए थे। वहीं, विकास नगर, बबैल रोड पर ऑटो चालक से भी लूट की वारदात हुई थी।

लूट की वारदातों ने लोगों को डराया
n
14 जून को चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-12 में बुजुर्ग महिला से कंगन लूटे।
n
14 जून को ही पटेल नगर में नवविवाहिता के गले से मंगलसूत्र झपटा।
n
01 जून मित्तल मॉल के पीछे एसबीआई हिसार के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की हत्या कर लूटपाट कर ली थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सचिन, शरद, नवीन को गिरफ्तार कर लिया था।

n
31 मई को बबैल रोड पर ऑटो चालक से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पांच हजार रुपये छीने
n
31 मई को विकास नगर एनएफएल के पास युवक से 2500 रुपये छीने।
n
20 मई को निजामपुर में बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों ने परचून की दुकान चलाने वाली 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से पानी और सिगरेट मांगने के बहाने सोने की चेन झपट ली।
n
नवंबर 2025 को रोहतक-पानीपत हाईवे, नौल्था एक गिरोह ने हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को हथियार दिखाकर नकदी लूटी।
n
15 मार्च 2024 पानीपत-सनौली रोड पर स्थित शराब के ठेका पर 65 हजार की नकदी लूट ली थी।
n
08 जनवरी 2024 को असंध रोड स्थित शराब के ठेके पर 38 हजार की नकदी और शराब की बोतल लूट ली थी।
n
10 अप्रैल 2025 सेक्टर-11 में एक मकान से 3.50 लाख नकद और करीब पांच लाख के सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे।
n
14 दिसंबर 2024 समालखा में एक ज्वेलरी शॉप करीब 4.50 लाख गहने और 25 हजार नकद चोरी कर लिया था।लूट की वारदातों ने लोगों को डराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed