फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBI seized accounts, seized documents

Panipat News: सीबीआई ने खाते किए सीज, दस्तावेज किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
CBI seized accounts, seized documents
पानीपत। वार्ड 16 के विकास नगर की गली नंबर तीन में जितेंद्र दहिया के घर सीबीआई ने मंगलवार की रात दबिश देकर सीसीटीवी का डीवीआर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिमकार्ड और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए। वहीं जितेंद्र ने जिनके भी बैंक खातों में राशि का स्थानांतरण किया था उन सभी के बैंक खातों को सीज कर दिया गया। इनमें कई बैंक खाते विकास नगर के लोगों के भी हैं। सीबीआई को जितेंद्र के घर से कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र ने पिछले डेढ़ साल में विकास नगर में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति की खरीद फरोख्त की थी। इन सभी के दस्तावेज सीबीआई के हाथ लग चुके हैं। पूरी दबिश के दौरान सीबीआई ने विकास नगर के ही कुछ लोगों को बतौर गवाह अंदर बैठाए रखा। इनके सामने जांच पड़ताल की प्रक्रिया चली। इस दौरान जितेंद्र के परिवार के कुछ लोग भी मकान के अंदर ही रहे। जांच पड़ताल के बाद निकले निष्कर्ष पर सीबीआई ने सभी गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए। दोपहर करीब 11 बजे चली सीबीआई की ये दबिश रात को बारह बजे पूरी हुई। सीबीआई टीम से पहुंचे अधिकारी अखिलेश पांडेय से अमर उजाला टीम ने बातचीत करने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। अखिलेश पांडेय के साथ छह अन्य अधिकारी भी दिल्ली सीबीआई मुख्यालय से आए थे। इनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल थी। सीबीआई ने स्थानीय सेक्टर 29 थाना पुलिस को भी साथ लिया था।
विज्ञापन


बॉक्स
चर्चा ये भी रही
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जितेंद्र के घर से करीब 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, घर पर मिले सोने चांदी आदि के आभूषणों की वजन कर सूची भी तैयार की लेकिन जाते समय सीबीआई ने ये आभूषण जितेंद्र के परिवार के लोगों को दे दिए। हालांकि इसके साक्ष्य नहीं हैं। दबिश देने से पहले जो लोग सीबीआई के साथ अंदर गए उसके बाद सीबीआई ने किसी को भी मकान के अंदर नहीं आने दिया। रात को जितेंद्र के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन सीबीआई ने किसी को अंदर एंट्री नहीं दी। पहले सीबीआई मकान सील करने की योजना बना रही थी लेकिन बाद में सीबीआई ने प्लान बदल दिया और मकान को सील नहीं किया। चर्चा यह भी रही कि जितेंद्र करीब डेढ़ साल से ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर मार्केट, पैसे दोगुने करवाने जैसे काम कर रहा था। उसके पास सैकड़ों लोग ऑनलाइन पैसे भेज रहे थे। उसके कई बड़े महानगरों में कार्यालय हैं। दिवाली के दिन ही वह जेल से छूट कर आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसके बैंक खातों में एक बड़ी धनराशि आई। सीबीआई काफी समय से जितेंद्र के बैंक खातों पर नजर गड़ाए हुए थी। इस राशि के स्थानांतरण के बाद सीबीआई ने तुंरत दबिश कर दी। इस डेढ़ साल की समयावधि में उसने करोड़ों की संपत्ति और करोड़ों रुपये की नई कारेें भी खरीदीं। अब सीबीआई हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed