फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cattleman died due to drowning in Yamuna

Panipat News: यमुना में डूबने से पशुपालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cattleman died due to drowning in Yamuna
सनौली/समालखा। यमुना में बाढ़ का खतरा बरकरार है। शुक्रवार को गोयला खुर्द में पशुओं का चारा लेने गए एक किसान की यमुना में डूबने से मौत हो गई। ये बाढ़ से तीसरी मौत है।
विज्ञापन

प्रशासन ने यमुना में पानी के तेज बहाव और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9306367753 जारी किया है। दूसरी ओर कैथल के फतेहपुर पुंडरी गांव निवासी सलीम ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय (34) गांव गोयला खुर्द में रहता था। वह मजदूरी कर बच्चों काे पाल रहा था। विजय पशुओं का चारा लेने के लिए यमुना बांध के अंदर गया था। वह पैर फिसलने से यमुना में गिर गया। विजय शाम तक घर नहीं लौटा। उसका शव शाम चार बजे यमुना में मिला। मृतक विजय तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था। तीन साल पहले उसकी पत्नी जीना की भी बीमारी से मौत हो चुकी है। विदित है कि यमुना में बाढ़ आने के 11 जुलाई को एक पशुपालक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद 16 जुलाई सड़क पर बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन



आपात स्थिति से निपटने के लिए नंबर जारी : एसडीएम
एसडीएम समालखा अमित कुमार ने बताया कि उपमंडल समालखा में किसी भी तरह से बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण रखने और किसी भी असामान्य स्थिति पर रोक लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed