फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cash withdrawn from cyber thugs not accout, case filed after months

साइबर ठग ने खाते से निकाली नकदी, पांच माह बाद केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
cash withdrawn from cyber thugs not accout, case filed after months
क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने के नाम पर एक साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बता एक महिला के खाते से 41588 रुपये निकाल लिए। महिला ने उसी समय साइबर सेल में शिकायत की, जिसके पांच माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबकि शिकायत देने के 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दर्ज हो जानी चाहिए थी। ऐसे में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारती पत्नी गौरव निवासी सेक्टर 12 ने बताया कि गत 13 फरवरी को उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। सामने वाले ने खुद को एक्सीस बैंक का कर्मचारी बताया। कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड पिन जनरेट करने की बात कही। उसने कहा कि वह बैंक के सीनियर मैनेजर से बात करुंगी, इतना कहते ही कर्मचारी ने अपने सीनियर से बात कराई। जिसने पिन जनरेट करने का प्रोसेस बताया। जब काफी देर तक बात हुई और शक हुआ तो फोन काट दिया। फोट काटने के कुछ समय बाद ही क्रेडिट कार्ड से 41588 रुपये कट गए। जिसके बाद उसने बैंक में संपर्क कर उपरोक्त घटना बताई, बैंक कर्मियों ने आनलाईन साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पति गौरव ने बताया कि उनका एक्सीस बैंक में खाता है। बैंक से कभी पिन जनरेट जैसे कॉल नहीं आते। कभी कॉल आती भी है तो उनके कंट्रोल रूम नंबर या लैंडलाइन नंबर से आती है। वहीं इस मामले में सामने वाले ने मोबाइल नंबर से कॉल की थी। वहीं सामने वाले की बातचीत से भी शक होना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
एक माह से थाने में कार्यभार संभाला है, फरवरी में साइबर सेल ब्रांच में यह शिकायत दी गई थी, हाल ही में उनके पास ब्रांच से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए उन्होंने तुरंत मुकदमा दर्ज कराया है, जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अंकित कुमार, थाना प्रभारी, चांदनीबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed