{"_id":"687eb462fe46cd8bf90ba934","slug":"cash-stolen-from-diamond-skig-plants-office-panipat-news-c-36-1-sknl1017-146513-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डाइमंड स्कीग प्लांट के कार्यालय से नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डाइमंड स्कीग प्लांट के कार्यालय से नकदी उड़ाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नारायणगढ़ के हंडेसरा रोड स्थित डाइमंड स्कीग प्लांट केसर के कार्यालय में मुंह ढंककर पहुंचे तीन बदमाश मुंशी से देसी कट्टे की नोक पर 32 हजार रुपये ले गए। पंजोखरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यूपी के आजमगढ़ निवासी विनोद ने पंजोखरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नारायणगढ़ की हंडेसरा रोड स्थित डाइमंड स्कीग प्लाट केसर में वह बतौर मुंशी काम करता है। 20 जुलाई की रात को 11 बजे वह अपने कार्यालय में बैठकर हिसाब किताब कर रहा था। रात के समय करीब पौने 12 बजे 3 युवक मुंह ढककर कार्यालय में आ गए थे। दो के पास हथियार थे और एक युवक ने धमकाते हुए पैसे निकालने के लिए बोला। उन्होंने अलमारी की चाबी दी तो आरोपी 26 हजार रुपये उठा लिये।
जेब से 14 हजार रुपये की राशि निकाल ली। साथ ही फोन भी ले गए। जाते समय आरोपी एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पंजोखरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से देसी कट्टे की नोक पर डकैती होने की बात कहीं जा रही है।