फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

Panipat News: घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
पानीपत। तहसील कैंप के न्यू रमेश नगर में एक मकान से चोर एक लाख रुपये नकदी और 30 तोले चांदी चोरी कर ले गए। गृहस्वामी का बेटा अगले दिन शाम चार बजे घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उनकी शिकायत पर तहसील कैंप थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के न्यू रमेश नगर निवासी हर्षा रानी ने बताया कि सब्जी मंडी में सनौली रोड पर उनकी किराने की दुकान है। वह वार्ड-9 में नया मकान बनवा रही हैं। 24 अगस्त की रात वह अपने दोनों बेटों के साथ नए मकान पर सोने चली गई थीं। उनके पति रमेश नगर स्थित पुराने मकान में ही सो गए थे। रात करीब ढाई बजे पति ब्यास चला गया। बेटा अगले दिन शाम चार बजे मकान पर पहुंचा तो मकान के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर बेड पर सामान बिखरा पड़ा था। बेड के साथ अलमारी के दरवाजे खुले थे। अलमारी में रखे पर्स से एक लाख रुपये नकदी और 30 तोले चांदी चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed