फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered for assaulting and threatening bank manager

Panipat News: बैंक मैनेजर से मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered for assaulting and threatening bank manager
समालखा। लोन लेने को लेकर एसबीआई बैंक के मैनेजर के साथ बैंक में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश के बाद समालखा थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह समालखा में लघु सचिवालय स्थित एसबीआई में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। 28 अप्रैल को राम कुमार शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने अपना पेंशन अकाउंट समालखा की मुख्य ब्रांच से लघु सचिवालय ब्रांच में ट्रांसफर करा लिया था। एक मई को रामकुमार बैंक में गया और उससे मिलकर उसके लोन को बढ़ाने को कहा, लेकिन सिबिल स्कोर में वह डिफॉल्टर मिला। इसके बाद उसने शर्मा को मना कर दिया। इसके बाद उसने कहा कि लोन चाहे उसके बेटे या पोते के नाम पर दे दो। पोता चंडीगढ़ में पढ़ रहा है। 16 मई को की दोपहर को वह फिर से बैंक में आया और अपने बेटे विजय कुमार के बैंक खाते की जानकारी मांगने लगा। मैनेजर ने आरोप लगाया कि उससे कहा कि लोन नहीं होगा तो वह तैश में आ गया और गाली गलोज शुरू कर दी। इसके बाद उसने उसे धमकी दी और हाथापाई करने लगा। उसने दीवार पर उसका सिर पटकने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed