फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against nine youths from other party in voting dispute

Panipat News: मतदान विवाद में दूसरे पक्ष के भी नौ युवकों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against nine youths from other party in voting dispute
पानीपत। नोहरा गांव में मतदान के दौरान भाजपा के एजेंट रोहताश को चाकू घोंपने का आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह सभी पांच आरोपी फरार हैं। इसी मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। यह केस रोहताश के परिवार के लोगों पर दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर घायल सोनू का अब भी बरसत रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


नोहरा गांव निवासी सौरभ बताया कि विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान के दौरान दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गांव का ही कमल उर्फ पप्पू बोगस वोट डाल रहा था। यहां भाजपा का एजेंट उसका चाचा रोहताश था। उसने उसको ऐसा करने से रोका। दोनों में कहासुनी हो गई। कमल के इशारे पर बलबीर, जोनी व सन्नी ने कॉल कर यहां काफी युवकों को बुला लिया। इन्होंने रोहताश, सेठपाल व सतबीर पर चाकू से हमला कर दिया। वे हमले में घायल हो गए। फिर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ गांव नोहरा के प्रमोद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह जब मतदान कर वापस घर आ रहा था तो रास्ते में उसके साथ अंकित उसके भाई आशीष, अनिल उसके भाई सोनू, सतीश उसके भाई बलिंद्र , सुरेंद्र , अजय व पिन्ना ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। उसने जिला नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया। पुलिस ने इन पर भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed