फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against farmer burning crop residue

Panipat News: फसल अवशेष जलाने वाले किसान पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered against farmer burning crop residue
बापौली। बापौली खंड के गांव रायमल में किसान सरकार के आदेशों के बाद भी पराली को खेत में आग लगा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही खंड कृषि अधिकार सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। किसान के खिलाफ बापौली में गठित टीम के सदस्य प्रवीन पटवारी और ग्राम सचिव संदीप शर्मा ने लिखित में बापौली थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कर कराया। उन्होंने बताया कि धान की कटाई के बाद बचे हुए फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उपायुक्त के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उप कृषि निदेशक के आदेशानुसार ग्राम स्तरीय संयुक्त टीम पटवारी, ग्राम सचिव का गठन किया गया था। अधिकारियों को सेटेलाइट से सूचना प्राप्त हुई जिसके तहत ग्राम स्तरीय निगरानी टीम द्वारा खेतों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किसान ने अपने खेतों में धान के अवशेष जलाते हुए पाए गए हैं। अवशेषों को किसान लालचंद गांव रायमाल ने जलाया है। नियमों की अवहेलना करने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed