फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case filed against husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law for harassing a woman

Panipat News: महिला की प्रताड़ना पर पति, सास, ससुर व ननद पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law for harassing a woman
पानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी जुलाई 2022 में शादी हुई थी। शादी के बाद 10 दिन तक वह पानीपत में किराये पर रहे। उसके बाद उसे रोहतक ससुराल ले गए। जहां पर सास-ससुर ने उसे दहेज कम लाने पर प्रताडि़त किया। उन्होंने पति का व्यापार बढ़वाने के लिए पांच लाख की मांग की। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। वह गर्भवती हुई, आरोप है कि ससुराल वाले उसे दवाइयां देने लगे। हालत खराब होने पर वह मायके आ गई और उसने एक निजी अस्पताल में बेटी काे जन्म दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। अगस्त 2024 में उसने पानीपत तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत, जिस पर आरोपितों ने गलती मानी और भविष्य में तंग न करने का आश्वासन देकर उसे साथ ले गए, लेकिन सितंबर 2024 में उसे फिर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed