फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   car snached from youngstar

हैलीपेड पर चार बदमाशो ने एक युवक से लूटी सेंट्रो कार, 12 हजार नकदी व फोन भी लेकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
car snached from youngstar
सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपेड के पास चार बदमाशों ने एक युवक से सेंट्रो कार, 12 हजार नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गांव शिमला मौलाना निवासी विनोद कौशिक ने बताया वह हाल ही में सेक्टर 13-17 स्थित वृंदा एन्कलेव में रहते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे गांव रिसालू से अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर 13-17 हेलीपेेड के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर सामने आने के बाद रुकवा लिया। उसे जबरदस्ती कार से बाहर निकाला और मारपीट की। दो बदमाशों ने उसकी जेब से कार की चाबी निकाली और कार लेकर फरार हो गए। बाकी दो बदमाशों ने उससे 12 हजार की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह पैदल अपने घर पहुंचा, परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed