फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   car riding miscreants looted one lakh rupees from salesmen

सेल्समैन से कार सवार बदमाशों ने गनप्वाइंट पर एक लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
car riding miscreants looted one lakh rupees from salesmen
गोहाना-पानीपत हाइवे पर एक मोबाइल कंपनी के सेल्समैन से कार सवार तीन बदमाशों ने गनप्वाइंट पर एक लाख रुपये लूट लिए। महज कुछ सेकेंड में ही बदमाशों ने सेल्समैन को कार से ओवरटेक कर रोका, उस पर पिस्तौल तानी और रकम लूटकर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि किसी जानकार ही ने ही वारदात को अंजाम दिया है, जिसे पता था कि सेल्समैन के पास कलेक्शन करके लाई गई एक लाख रुपये की नकदी है।
विज्ञापन

वारदात सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पानीपत-गोहाना हाइवे पर बलाना मोड़ पर मोबाइल कंपनी के सेल्समैन मुकेश निवासी इसराना के साथ लूट की गई। मुकेश ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी वोडाफोन का सेल्समैन है। सोमवार को मार्केट से कलेक्शन कर बाइक पर नौल्था से इसराना जा रहा था। बलाना मोड़ के पास तेज रफ्तार में पीछे से एक कार आई और उसे ओवरटेक करके ब्रेेक मार दिए। जिस पर उसे हड़बड़ाकर कर बाइक रोकनी पड़ी, वरना एक्सीडेंट भी हो सकता था। कार से तीन युवक उतरे और उसे घेर लिया, एक ने पिस्तौल निकाली और उसके माथे पर सटा दी। एक बदमाश ने बाइक को खंगाला और उसमें रखे एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में वीटी कर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि बदमाशों को पकड़ने सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed