फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car falls in canal, female bank worker dies, teenagers save two

नहर में गिरी कार, खिड़की न खुलने से महिला बैंक कर्मी की मौत, किशोरों ने दो को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car falls in canal, female bank worker dies, teenagers save two
गांव सौंदापुर के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पश्चिमी यमुना लिंक नहर में कार गिरने से ड्राइविंग कर रही महिला बैंककर्मी की मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठी सहकर्मी और एक अन्य युवक को एकता कॉलोनी के दो किशोरों ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि कार के पिछले दरवाजे खुल जाने से सहकर्मी युवती और युवक को बाहर निकाल लिया गया, जबकि ड्राइविंग सीट का दरवाजा काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं खुल सका। मशक्कत के बाद कार के पिछले दरवाजे से ही महिला बैंककर्मी को भी निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक बैंककर्मी की पहचान सतकरतार कॉलोनी निवासी परिधि (22) पुत्री रमेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एक्सिस बैंक में ही कार्यरत सेल्स ऑफिसर रितु किसी उपभोक्ता का खाता खोलने के लिए ऑटो से इंपीरियम फ्लैट के पास गई थी। खाता खोलने की औपचारिकता पूरी करने के बाद रितु ने अपनी सहकर्मी परिधि को फोन कर बुलाया, ताकि वह साथ में जा सके। इसके बाद बैंककर्मी परिधि एक अन्य युवक राहुल के साथ वरना कार में रितु को लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि राहुल नेट प्लस कंपनी में काम करता है और वही अपने दोस्त की गाड़ी लेकर गया था। इस दौरान राहुल की कार चला रहा था, लेकिन रितु को वापस लेने के बाद लौटते समय परिधि कार चलाने लगी। तभी गांव सौंदापुर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर विजय ने बताया कि वह नहर के पास ही बैठा था। तभी नहर में एक कार करीब 300 मीटर तक तैरती रही। कार में पीछे बैठे युवक-युवती मदद के लिए चिल्ला रहे थे। इस पर वह दौड़कर घर गया और भाई अजय (22) के साथ ही सचिन (16), सतनाम, सुनील, रिंकू और आकाश लेकर पहुंचा। घर से लाई रस्सी के सहारे वे नहर में कूद गये और कार सवारों को बचाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान कार की पिछली खिड़की खुल जाने से बैंककर्मी युवती और एक अन्य युवक को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन ड्राइविंग सीट की खिड़की नहीं खुली, जिस कारण कार चला रही बैंककर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी सचिन ने बताया कि ड्राइविंग सीट की तरफ से खिड़की खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं खुली। पीछे की खिड़की खोलकर उन्होंने युवक और युवती को बचा लिया। बाद में किसी तरह ड्राइविंग सीट पर बैठी युवती को पीछे की खिड़की से बाहर निकाला, तब तक हालत बेहद खराब हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने भी परिधि को बचाने का काफी प्रयास किया। उन्होंने पहले परिधि के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया। फिर कार में लेकर उसे निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

कार समेत नहर में गिरे एक युवक-युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कार चला रही बैंककर्मी युवती की हालत गंभीर थी। उसे ऑक्सीजन देकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
- इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed