फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car driver arrested, relatives took all three bodies to Bihar

Panipat News: कार चालक गिरफ्तार, तीनों शवों को बिहार ले गए परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Car driver arrested, relatives took all three bodies to Bihar
पानीपत। गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण वास गांव के पास सड़क हादसे में मारे गए तीनों मजदूरों के शव का सोमवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। तीनों मृतकों के परिजन शवों का लेकर बिहार स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बिंझौल निवासी सिम्पी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिले के सौदाग्रह गांव के रहने वाले हैं उसके पति अनिल प्रसाद व पिता नंदे महतो महाराना एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके साथ पश्चिम बंगाल का कार्तिक भी काम करता था। वे तीनों रविवार शाम को महराना स्थित फैक्ट्री से बिंझौल गांव स्थित घर पर पैदल ही आ रहे थे। वह महराना गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो पीछे तेज गति एक कार चालक ने उनको रौंद दिया। कार चालक भी अनियंत्रित हो गया और कार पेड़ से जा टकराई। दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनको पकड़ लिया था। हादसे में उसके पिता नंदे महतो (55) निवासी रोहो गांव जिला नवादा बिहार, उसके पति अनिल प्रसाद (26) और पश्चिम बंगाल के कार्तिक (30) की मौत हो गई थी। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन



वर्जन-

मॉडल टाउन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed