फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car collided with standing hydra, son of retired DSP died

Panipat News: खड़े हाइड्रा से भिड़ी कार, सेवानिवृत्त डीएसपी के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Car collided with standing hydra, son of retired DSP died
समालखा। समालखा- चुलकाना रोड पर चुलकाना गांव के अड्डे के पास कार हाइड्रा में टकरा गई। हादसे में सेवानिवृत्त डीएसपी के बेटे की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन में पानीपत में निजी अस्पताल में भेजा, वहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में ले लिया। आरोपी हाईड्रा का चालक फिलहाल फरार है। पुलिस ने सेवानिवृति डीएसपी के भतीजे के बयानों पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चुलकाना निवासी विकास ने बताया कि उसके चाचा रोहताश हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने चचेरे भाई सुदीप के साथ रविवार को किसी काम से समालखा गया था। रात में कार से वापस आते समय करीब साढ़े 10 बजे चुलकाना गांव के अड्डे के पास आगे चल रहे हाइड्रा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। सुदीप की कार हाइड्रा में टकरा गई। कार में सवार सुदीप व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लोगों की मदद से दोनों को सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में ले गए। यहां सुदीप की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुदीप ने दम तोड़ दिया। सुदीप विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। उसका वीजा भी लग चुका है। उसका बड़ा भाई भी विदेश में है। सुदीप तीन साल के बेटे का पिता था। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed