{"_id":"648f7307b53cb50b1e0fcaf7","slug":"car-collided-with-electric-pole-builder-of-ballabhgarh-died-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1053-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली के खंभे से टकराई कार, बल्लभगढ़ के बिल्डर की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली के खंभे से टकराई कार, बल्लभगढ़ के बिल्डर की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत पांच घायल
विज्ञापन
- कश्मीर से घूमकर परिवार समेत वापस बल्लभगढ़ लौट रहा था बिल्डर का परिवार, झपकी आने से हुआ हादसा
फोटो संख्या-22 से 25
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड, एलिवेटेड हाईवे पर गुरुद्वारा पहली पातशाही के सामने रविवार तड़के एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बल्लभगढ़ के एक बिल्डर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। बिल्डर की पत्नी व दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी है। बिल्डर अपने परिवार और ममेरे भाई-भाभी के साथ कश्मीर से घूमकर वापस लौट रहे थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बिल्डर को झपकी आना बताया जा रहा है।
बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) के रामबाग निवासी दिलीप (34) गत सोमवार को अपनी पत्नी गुंजन और अपने ममेरे भाई हेमंत और उसकी पत्नी आयुषी और अपने दो बच्चों नौ वर्षीय कार्तिका व सात वर्षीय चिराग के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वे सब सात दिन के टूर के बाद शनिवार शाम श्रीनगर से बल्लभगढ़ के लिए चले थे। कार दिलीप चला रहा था।
वह रविवार तड़के करीब छह बजे पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर पर गुरुद्वारा पहली पातशाही के सामने पहुंचा तो दिलीप को अचानक झपकी आ गई और उसकी कार ड्राइवर की तरफ से बिजली के पोल से जा टकराई। पीछे से आ रही कार भी दिलीप की कार से टकरा गई। हादसे के बाद एलिवेटेड हाईवे पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने बिल्डर दिलीप, उसकी बेटी कार्तिका, बेटे चिराग और ममेरे भाई की पत्नी आयुषी को रेफर कर दिया। बिल्डर दिलीप को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना शहर प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना है।