{"_id":"68a7888f59ab4dbe2d0a28ef","slug":"capacity-building-enhancement-training-program-organized-panipat-news-c-244-1-pnp1006-142363-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्षमता निर्माण संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्षमता निर्माण संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
पानीपत।क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान चंडीगढ़ द्वारा भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशा निर्देश पर वीरवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान चंडीगढ़ से आए संकाय सदस्य सुनील कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम नवगठित बहुउद्देशीय कृषि सेवा सहकारी सभाओं के कर्मचारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।
संकाय सदस्य सुनील कुमार ने सचिव एवं निदेशक मंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि सहकारी मंत्रालय भारत सरकार की नीतियों को एवं पहलों को जमीनी स्तर पर लागू कर जन कल्याण का आर्थिक व सामाजिक विकास किया जाए। सहकारी समितियों के कार्य संचालन विशेषकर बचत एवं ऋण सुविधा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सहकारी समितियां अपने सदस्यों को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, लोकमित्र केंद्र जैसी सुविधाएं प्रदान कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकती हैं। कार्यक्रम में जिले की नवगठित सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सहकारिता क्षेत्र में नए अवसरों को लेकर गहन चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी समितियों की कार्य क्षमता बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा।