फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cantor hit two bikes, youth died

कैंटर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cantor hit two bikes, youth died
पानीपत। गांव काबड़ी बाइपास पर दो बाइकों को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कैंटर चालक वहां से कैंटर लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक युवक के भाई के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी अमन पुत्र सुनील ने बताया कि वो मूल रूप से बतरा कॉलोनी का रहने वाला है। उसका छोटा भाई निखिल (19) बुधवार को अपने दोस्त रोहित व विक्रम के साथ बाइक पर गांव गढ़ी सिकंदरपुर की ओर बाइक पर जा रहा था। उनके सामने भी बाइक पर दो युवक उसी तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक कैंटर ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निखिल सड़क पर गिर गया और कैंटर चालक ने उसे कुचल दिया। निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दूसरे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इनको निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। इस मामले के जांच अधिकारी एसआई बंसीलाल का कहना है कि मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed