फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter driver and assistant killed in accident on GT Road elevated highway

Panipat News: जीटी रोड एलिवेटेड हाईवे पर हादसे में कैंटर चालक और सहायक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Canter driver and assistant killed in accident on GT Road elevated highway
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित एलिवेटेड हाईवे पर अनाज मंडी कट के नजदीक रविवार रात करीब एक बजे डंपर में पीछे से कैंटर घुस गया जिससे कैंटर चालक निर्मल सिंह (50) निवासी बाउपुर कैथल और हेल्पर भूपिंदर सिंह निवासी रतन नगर पटियाला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक निर्मल के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक यमुनानगर के सढौरा निवासी रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
कैथल के बाउपुर गांव के दिलप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता निर्मल सिंह कैंटर चलाते थे। उनके पास 10 माह से पटियाला के भूपिंदर सिंह हेल्पर थे। उन्होंने शनिवार को पेपर मिल से गत्ता लोड किया था और कैंटर को घर ले आए थे। रविवार रात को करीब साढ़े आठ बजे वह कैंटर को लेकर दिल्ली जाने के लिए निकले थे। रात करीब एक बजे वह पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके सामने एक 22 टायर का डंपर जा रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी कट के ऊपर पहुंचे तो डंपर चालक ने गाड़ी को अचानक मोड़ दिया जिससे पीछे चल रहा कैंटर उसमें घुस गया। इसमें निर्मल सिंह और भूपिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मुश्किल से कैंटर के अंदर से दोनों के शव निकाले और जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए। वहीं, मृतक निर्मल सिंह के बेटे की शिकायत पर डंपर चालक रिंकू निवासी सढौरा जिला यमुना नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को एलिवेटेड हाईवे पर कैंटर की पीछे से डंपर में टक्कर हो गई थी जिसमें कैंटर चालक व हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-गौरव सिंह, कार्यवाहक प्रभारी थाना चांदनी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed