फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter crashes into car after breaking through divider on GT Road; girl injured.

Panipat News: जीटी रोड पर डिवाइडर तोड़कर कैंटर ने कार को मारी टक्कर, बच्ची घायल

Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Canter crashes into car after breaking through divider on GT Road; girl injured.
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में टोल के पास चंडीगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर ने डिवाइडर तोड़कर दिल्ली की ओर से आ रही कार में टक्कर मार दी। कार पलटने से उसमें सवार 11 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक दिल्ली निवासी अमित पाठक ने बताया कि वह परिवार के साथ मनाली जा रहे थे। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-25 निवासी अमित पाठक परिवार के साथ मनाली घूमने जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी सोनल और 11 वर्षीय बेटी धानवी भी सवार थीं। जैसे ही वाहन जीटी रोड पर सेक्टर-18 के पास टोल क्षेत्र में पहुंचे, तभी चंडीगढ़ की ओर से आ रहा कैंटर अचानक डिवाइडर तोड़कर उनकी लेन में घुस गया और सामने से कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्ची धानवी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें लगीं। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed