फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Came to take loan of shop, filled form for loan of dairy

Panipat News: दुकान का लोन लेने आए, डेयरी के लोन का भर दिया फाॅर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Came to take loan of shop, filled form for loan of dairy
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों की जिला सचिवालय में आला अधिकारियों की नाक के नीचे अंत्योदय मेले में बड़ी लापरवाही सामने आई। व्यवस्था पात्र लोगों पर ही उलटी पड़ गई। पात्र लोगों को उनकी जरूरत के बजाय अपने मन से लोन देना शुरू कर दिया। दुकान का लोन लेने आई एक महिला को पशु डेयरी के लोन का फाॅर्म भरवा दिया। महिला ने भैंस बांधने के लिए जगह न होने की बात कही तो संबंधित कर्मचारी विषय को बदलने लगा। इसी तरह कई अन्य लोगों को भी मनमाने ढंग से लोन देने लगे। ऐसे में काफी लोग उलटे चले गए। यहां करीब 200 चयनित लोगों में से 90 ही पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना के अंतर्गत जिला सचिवालय में शहरी क्षेत्र के लिए अंत्योदय मेला लगाया गया था। यहां की देखरेख और पात्रों को बुलाने की जिम्मेदारी शुक्रवार को नगर निगम की थी। अधिकारियों ने मेले में लोगों की भीड़ जुटा दी। कई लोग तो ऐसे पहुंच गए, जिनका नाम सूची में ही नहीं था। लोग मेले में आए जरूर, लेकिन खाली बैठकर बैरंग लौट गए। निगम आंकड़े के अनुसार मेले में करीब 90 लोग पहुंचे। लोगों ने रोष जताया और कहा कि उनको फोन कर बुलाया गया है। उन्हें डर था कि अगर वे नहीं गए तो उनका बीपीएल राशन कार्ड काट दिया जाएगा। वे दिहाड़ी छोड़कर मेले में पहुंचे। कुछ लोग लोन की जरूरत बिना भी मेले में पहुंचे। उन्हें सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान निगम अधिकारी दिन भर ब्रेड-समोसे खाते दिखे और शहर के लोग धक्के खाते रहे।
विज्ञापन

पहले बुलाया फिर मना कर लगवाया अंगूठा
वार्ड-तीन के प्रकाश नगर निवासी राधा चरण ने बताया कि वह अनपढ़ हैं। रोजगार के नाम पर लोन लेने के लिए पहुंचा। अधिकारी बोले जब रोजगार करोगे तो पैसे थर्ड पार्टी के पास जाएंगे। उसने ऐसा लोन लेने से इंकार कर दिया। अनपढ़ होने की वजह से फार्म पर लोन की आवश्यकता न होने की बात लिखवाकर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएल काट दिया, अब सूची में नहीं नाम
नांगल खेड़ी निवासी सुभाष ने बताया उन्हें मेले में बुलाया गया। यहां आकर बताया कि उनको लोन नहीं मिलेगा। वे मजदूरी छोड़ कर आए। न सूची में उनका नाम है और अब बीपीएल कार्ड भी काट दिया है।

लोन की जरूरत ही नहीं, वैसे ही बुला लिया :
मोतीराम कॉलोनी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उन्हें लोन की जरूरत नहीं है। वह दिहाड़ी कर बच्चों को पेट पाल रही हैं। निगम अधिकारियों ने मेले में आने की बात कही थी। उन्हें डर था कि कहीं बीपीएल राशन कार्ड न काट दें। कई घंटे बैठकर वापस चली गईं।

लोन लेने पहुंचे दंपती, बोले- सूची में नाम ही नहीं
वार्ड 25 की सैनी कॉलोनी निवासी संजय अपनी पत्नी हीरा के साथ लोन लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पास पिछले एक सप्ताह से मेले को लेकर फोन आ रहे थे। वे दोनों मेले में आ गए। यहां बताया गया कि सूूची में उनका नाम ही नहीं है। यह उनके साथ मजाक है।

200 लोग आने थे पहुंचे 90 : एक्सईएन
मेले में करीब 200 लोग आने थे, लेकिन करीब 90 के आसपास ही पहुंच पाए। अलग अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाई गई थीं। चयनितों के आवेदन लिए गए हैं। उन पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed