फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Came here from Pakistan, where to go now

Panipat News: पाकिस्तान से यहां आए, अब कहां जाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Came here from Pakistan, where to go now
पानीपत। प्रशासन ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र के साथ लगती इंदिरा विहार कॉलोनी में दो मकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। वीरवार को कब्जा हटाने गए अधिकारियों को परिवार ने मकान के कागज भी दिखाए और नेताओं तक गुहार लगाई।
विज्ञापन

इन सबके बीच प्रशासन ने शाम तक की कार्रवाई में दोनों मकानों को हटाकर जमीन कब्जा मुक्त करा दिया। परिवार के सदस्यों का सर्दी के मौसम बेघर होने पर रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने कहा कि वे विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए थे। अब उनके साथ यहां भी पाकिस्तान जैसा कर दिया। वे अब कहां जाएं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यहां से करीब 70 करोड़ की लागत से पुराना औद्योगिक क्षेत्र से जीटी रोड को जोड़ने के लिए ओवरब्रिज बनाया जाना है। दोनों मकान मालिकों को वक्फ बोर्ड ने गत दिनों नोटिस दिया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार की अगुवाई में पुलिसबल वीरवार को इंदिरा विहार कॉलोनी में पहुंचा। टीम यहां सुबह 11 बजे पहुंच गई। उन्होंने मकान मालिक को कार्रवाई की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाया। परिवार के लोगों ने विरोध करने के बाद रास्ता नहीं मिलने पर स्थानीय नेताओं को गुहार लगाई। नेताओं के मदद के लिए न आने पर परिवार ने दुख जताया। प्रशासनिक अमले ने दोपहर बाद एक बजे मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने इसके साथ अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।
नहीं दिया मकान तोड़ने का कोई नोटिस ःमकान मालिक इकबाल सिंह ने बताया कि वे पाकिस्तान से आकर पानीपत रहने लगे थे। उनके मकानों की रजिस्ट्री नहीं है। बाकी प्रॉपर्टी आईडी समेत सभी डॉक्यूमेंट हैं। आधा पानीपत इसी तरह से बसा हुआ है। उनके मकानों को निशाना बनाया गया है। चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता आज उनकी परेशानी पूछने तक नहीं आए। हमारे लिए तो यहां पाकिस्तान बन गया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि परिवार को 15 दिन पहले वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस दिया गया था। उनको मकान खाली कराने को भी कहा गया था । पुलिस ने बुधवार शाम को भी परिवार को कार्रवाई के बारे में अवगत कराया था। परिजनों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed