{"_id":"5f5288658ebc3e54d65b8f58","slug":"call-bhabhi-and-spray-two-woman-jwelry-theft-panipat-news-knl431104190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी सुनो, की आवाज सुनकर रुकी दो महिलाएं, बेहोशी का स्प्रे कर आरोपियों ने निकाले कान व गले से गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी सुनो, की आवाज सुनकर रुकी दो महिलाएं, बेहोशी का स्प्रे कर आरोपियों ने निकाले कान व गले से गहने
विज्ञापन
गुड़मंडी व गांधी कॉलोनी में तीन से चार आरोपियों ने दो महिलाओं को भाभी की आवाज लगाकर रुकवाया और पास जाते ही स्प्रे कर दिया। महिलाओं के बेहोश होते ही आरोपियों ने अपनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहला मामला
पुलिस को दी शिकायत में अंजू निवासी गुड़मंडी ने बताया कि वह सेठी चौक स्थित पर्दा सिलाई सेंटर पर सुपरवाइजर है। सिलाई सेंटर से पैदल घर की ओर जा रही थी। ओबराय ज्वैलर्स के पास गली में पहुंची तो वहां तीन युवक खड़े थे। जिनमें से एक युवक ने उसे भाभी कहकर पुकारा। वह जैसे ही रुकी, दूसरे युवक ने मुंह पर नशीला स्प्रे कर दिया। जिससे वह बेहोश होने लगी। वहीं जब वह नीचे गिरने लगी तो दो अन्य युवकों ने पकड़ लिया। आरोपी उसके गले से चेन और कानों के कुंडल निकाल चुके थे, लेकिन जब वह नाक से कोका निकालने का प्रयास कर रहे थे तो उसे होश आ गया। उसने एक आरोपी को गले से पकड़ लिया। उसने शोर मचाया और भीड़ को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच दूसरे आरोपी ने उसके पेट में लात और मुंह पर मुक्का मारा। जिससे वह जमीन पर गिर गई। आरोपी फरार हो गए। वह तीन नहीं चार थे, एक आरोपी दूर गली किनारे खड़ा था, ताकि लोगों को आता देख वह सूचना दे सके और वह भाग सके।
दूसरा मामला
सुनीता निवासी गांधी कॉलोनी ने बताया कि वह अशोक विहार कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। वह घर से पैदल फैक्ट्री जा रही थी। रास्ते में पहलवान चौक के पास दो युवकों ने बस स्टैंड का रास्ता पूछा, इसी बीच उन्होंने भाभी-भाभी कर बातों में उलझाना शुरू कर दिया, लेकिन उसे शक हुआ तो वह फैक्ट्री के लिए चल पड़ी। वहीं जब वह सुनसान रास्ते पर पहुंची तो दोनों युवकों ने पीछा करते हुए आए और उसे रोक लिया। सुनसान राह देखते ही आरोपियों ने उसके मुंह पर कोई नशीला स्प्रे किया। वह बेहोश हो गई और आरोपी उसके कानों से सोने के कुंडल निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों मामलों में कुछ समानताएं हैं, जिससे आशंका है कि यह एक गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
- दलवीर सिंह, इंस्पेक्टर, किला थाना प्रभारी।