फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By-election will be held for the post of Panch in Kakoda village

Panipat News: काकोदा गांव में पंच पद के लिए होगा उपचुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
By-election will be held for the post of Panch in Kakoda village
इसराना। पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के तहत जारी प्रक्रिया के तहत खंड के गांव काकोदा में वार्ड नंबर पांच के लिए दो उम्मीदवार मैदान में रह गए। इसके लिए 15 जून पंच पद के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। यहां वार्ड के पंच उपचुनाव में पूर्व सरपंच गुलाब सिंह पुत्र महा सिंह व रिश्ते में उसका भतीजा गुरदीप मैदान में डटे हुए है। इसराना के वार्ड नंबर 13 में रानी देवी ने नामांकन वापस लिया गया। आठ गांवों के आठ वार्डों में पंच निर्विरोध चुने गए। इसराना खंड के वार्ड नंबर 13 से कुसुम पांचाल, नौल्था डुगरान के वार्ड नंबर सात से दीपक, महराना के वार्ड नंबर नौ से संदीप, जौंधन कलां के वार्ड नंबर से रवि, जौंधन खुर्द के वार्ड नंबर से जयपाल, शाहपुर के वार्ड नंबर चार से अनिता , चमराड़ा के वार्ड नंबर चार से कीर्ति , बुड़शाम गांव के वार्ड नंबर एक से राहुल गुलिया को निर्विरोध पंच चुन लिया गया। वहीं पूठर के नंबर-11 से कोई नामांकन नहीं भरा जाने से इस वार्ड में लगातार दूसरी बार पंच का चुनाव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed