फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buta Singh started the Nirankari Mission in 1929.

Panipat News: बूटा सिंह ने 1929 में की थी निरंकारी मिशन की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Buta Singh started the Nirankari Mission in 1929.
कुलदीप राठी
विज्ञापन

समालखा। संत निरंकारी मिशन की शुरुआत आजादी से पहले बूटा सिंह ने 1929 में की थी। इसके बाद यह साल दर साल बढ़ता गया। यह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। अब सतगुरु माता सुदीक्षा मिशन की छठी और वर्तमान सतगुरु हैं। उनका जन्म 13 मार्च 1985 को बाबा हरदेव सिंह और माता सविंदर हरदेव के घर हुआ था। उन्होंने 2018 में अपनी मां सविंदर हरदेव के निधन के बाद पद संभाला था।
बूटा सिंह ने 1943 में अपना पद अवतार सिंह को सौंपा। 1947 में मिशन की स्थापना दिल्ली में हुई और 1948 में इसका विस्तार किया। पानीपत के समालखा स्थित भोड़वाल माजरी गांव में 2018 में संत निरंकारी समागम का आयोजन किया था। अब करीब 10 लाख श्रद्धालु आते हैं। मिशन ने 1948 से 1962 तक बाबा अवतार सिंह के नेतृत्व में, 1963 से 1979 तक बाबा गुरबचन सिंह के नेतृत्व में और 1980 से बाबा हरदेव सिंह के नेतृत्व में समागम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

भेदभाव तोड़ रहा मिशन
मिशन के को-ऑर्डिनेटर जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य जाति, धर्म या पंथ के भेदभावों को तोड़ना है। मिशन निराकार ब्रह्म के रूप में ईश्वर की अभिव्यक्ति पर केंद्रित है। जिसे वह हर व्यक्ति के अंदर देखता है। मिशन का लक्ष्य मानव एकता और प्रेम को बढ़ावा देना है, जो हर व्यक्ति को दूसरों के प्रति सेवा और करुणा की भावना से जोड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed