फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Businessman cheated of Rs 70 lakh on the pretext of investing in shares

Panipat News: शेयर में निवेश का झांसा दे कारोबारी से ठगे 70 लाख

Tue, 28 Jan 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Businessman cheated of Rs 70 lakh on the pretext of investing in shares
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ठगों ने एक बेडसीट कारोबारी को शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर उससे 70 लाख रुपये ठग लिए। एक युवती ने कारोबारी को कॉल कर शेयर मार्केट कंपनी की कर्मचारी बताया था। उसने कारोबारी को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की जानकारी दी थी।

कारोबारी उसकी बातों में आ गया और उसने 47 दिन में अलग अलग बैंक खातों में 70 लाख रुपये जमा कर दिए। जब कारोबारी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उस युवती ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद कारोबारी को उसके साथ हुई ठगी का पता चला। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


साइबर अपराध थाना पुलिस में दी शिकायत में विराट नगर निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि उसकी बेडसीट की फैक्ट्री शिवनगर में है। 24 अक्टूबर 2024 को उनके फोन पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था। जब उन्होंने मैसेज वाले नंबर पर कॉल किया तो एक लड़की ने कॉल उठाई। उस लड़की ने अपना आयशा शर्मा और मुंबई की एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस लड़की ने उसे कहा कि यह मैसेज किसी और को मैसेज भेजना था लेकिन गलती से उसके नंबर पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed