फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Business worth crores in Shyam Mahotsav

Panipat News: श्याम महोत्सव में करोड़ों का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Business worth crores in Shyam Mahotsav
पानीपत। फाल्गुन महोत्सव के दौरान श्रीश्याम बाबा के दर पर पांंच से छह लाख भक्तों ने माथा टेका। इस बार प्रदेश समेत पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक भक्त पहुंचे। यह महोत्सव रविवार तक चलेगा। इस बार के महोत्सव में आस्था के साथ कारोबार बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों की मानें तो महोत्सव के दौरान 25 से 30 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। यह पिछले वर्षों से काफी अधिक है। फाल्गुन महोत्सव रविवार को शुरू हुआ था। पहले दिन पानीपत से ही दो बड़ी पैदल यात्रा 25 किलोमीटर दूर चुलकाना में पहुंची थी। इनके अलावा आसपास के शहरों व गांवों से भी सैकड़ों पैदल यात्रा बाबा के दर पर पहुंची थी। एकादशी और द्वादशी को विशेष आयोजन किया गया। इस बार दोनों दिन पिछले वर्षों से अधिक भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


बॉक्स

गांव खुले रोजगार के अवसर
श्याम बाबा के दर पर आने वाले भक्तों से एक तरह से गांव में रोजगार और विकास की नई राह मिली है। जिला पार्षद सुंदर छौक्कर और ग्रामीण भरत सिंह ने बताया कि कोरोना काल के बाद श्याम बाबा के प्रताप बढ़ा है। पहले पानीपत और आसपास के शहरों के लोग ही आते थे। अब प्रदेश समेत आसपास के प्रदेशों से भक्त पहुंचते हैं। गांव में करीब 400 दुकान और 1500 स्टॉल लगाए जाते हैं। इसके अलावा करीब आठ सौ ई-रिक्शा चलती हैं। गांव के लिए 150 लोगों ने ई-रिक्शा व अन्य संसाधन लेकर रोजगार जोड़ लिया है। इस बार समालखा व पानीपत में मोमोज व फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले नेपाल मूल के लोग भी पहुंचे हैं। जानकारों की माने तो बाबा के दर्शन करने छह लोग पहुंचे। प्रसाद व अन्य सामान पर प्रत्येक व्यक्ति ने औसतन 400 रुपये खर्च किए तो यह 24 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा मेले में झूले और ई-रिक्शा अलग से रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
प्रसाद से लेकर खिलौने और गुलाब की भी जमकर बिक्री
दुकानदार रिंकू, राजेश कुमार और तेलूराम ने बताया कि वे प्रसाद का स्टॉल व दुकान चलाते हैं। इस बार पूरा दिन व रात को भी आराम करने की फुर्सत नहीं मिली। श्याम भक्तों के आने से गांव में व्यापार बढ़ा है। अमित ने बताया कि वह मूर्ति बेचता है। श्याम की मूर्ति की चुलकाना में महोत्सव के दौरान विशेष मांग रहती है। इस बार पिछली बार से अधिक बिक्री हुई है। योगेश ने बताया कि वह इत्र और निशान (बाबा के झंडे) का स्टाल लगाता है। इस बार अन्य वर्षों से अधिक बिक्री हुई है।



वर्जन :

मेले में हर व्यक्ति की आय बढ़ी
श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में इस बार अन्य वर्षों से अधिक भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे। होली पर भी लाखों भक्त आ सकते हैं। मंदिर में दर्शनों की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन के सहयोग से इस बार आयोजन बेहतर रहा है। मेले में हर व्यक्ति की आय बढ़ी है।
रोशनलाल छौक्कर, प्रधान, श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति चुलकाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed