{"_id":"284782d64af0864fff26570128e29662","slug":"building-owners-corporation-notice-of-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बिल्डिंग मालिकों को निगम का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बिल्डिंग मालिकों को निगम का नोटिस
अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 18 Oct 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के नगर निगम ने शहर के नौ बिल्डिंग मालिकों को नोटिस थमाए हैं। इनमें से चार बिल्डिंग नक्शे के अनुसार नहीं बनी थी और पांच बिल्डिंगों के नक्शे पास नहीं थे।
इनको 25 अक्तूबर तक का समय दिया है। बिल्डिंग मालिकों की ओर से समय रहते जवाब नहीं देने पर नगर निगम इनको सील अथवा गिरा सकता है। नोटिस मिलने के बाद बिल्डिंग मालिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को जाटल रोड, असंध रोड, जीटी रोड और मॉडल टाउन स्थित बिल्डिंग का दौरा किया और नगर निगम से संबंधित नियमों की जांच की। टीम ने अभियान के दौरान चार बिल्डिंगों को नक्शे के अनुसार नहीं पाया।
विज्ञापन
इन बिल्डिंगों को नगर निगम की ओर से मंजूर नक्शे से तोड़ मरोड़कर बनाया गया है। वहीं, पांच अन्य बिल्डिंगों का नक्शा ही नहीं मिला। ये लोग निगम से नक्शा पास होने से पहले ही बिल्डिंग बना रहे थे। इनफोर्समेंट टीम ने सभी नौ बिल्डिंग मालिकों को नोटिस दे दिया और इस विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया। इन बिल्डिंग मालिकों को 25 अक्तूबर तक जवाब देना होगा।
बिल्डिंग गिरा सकता है निगम
नगर निगम बिल्डिंग मालिकों का समय पर जवाब नहीं मिलने पर इनको गिरा या सील कर सकता है। निगम की ओर से इन सभी बिल्डिंग मालिकों को नगर निगम की धारा 261 और 263 के तहत नोटिस दिए हैं। धारा 261 के तहत मकान या बिल्डिंग को गिराया और 263 के तहत में मकान सील किया जा सकता है।
25 के बाद सात दिन का समय
बिल्डिंग मालिक 25 अक्तूबर तक जवाब पेश नहीं कर सकेंगे तो इस बार दीवाली भारी पड़ सकती है। नगर निगम की समय अवधि पूरी होने के बाद उक्त मालिकों को रोहतक मंडल में अपनी अपील दायर करनी होगी। यहां पर भी उनको 25 अक्तूबर के बाद सात दिन का समय मिलेगा। यानी दीवाली से एक दिन पहले तक वे अपना जवाब देंगे। ऐसा न करने पर नगर निगम अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
नगर निगम पहले भी कर चुका है सील
नगर निगम के नियमों की अवहेलना कर बिल्डिंग बनाने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। इससे पहले भी निगम मॉडल टाउन लाल टंकी के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर चुका है। उक्त बिल्डिंग को भी निगम की ओर से पास नक्शे के मुताबिक नहीं बनाया जा रहा था। निगम की ओर से दिए नोटिए का भी मालिक ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया। इसमें रखा सामान आज यहीं पड़ा है।