{"_id":"6202c79616e38f1ab27313b9","slug":"budget-is-complete-yet-development-is-incomplete-thousands-of-people-forced-to-stumble-panipat-news-knl983760179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट तो पूरा फिर भी विकास अधूरा, ठोकरें खाने के लिए मजबूर हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट तो पूरा फिर भी विकास अधूरा, ठोकरें खाने के लिए मजबूर हजारों लोग
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर-11 में आस्था स्कूल वाली गली में टूटी पड़ी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट तो पूरा फिर भी विकास अधूरा, ठोकरें खाने को मजबूर पांच हजार लोग
वार्ड नंबर-11 में वर्क आर्डर जारी होने के पांच महीने बाद भी शुरू हो नहीं पाए विकास कार्य
- 72 लाख रुपये की लागत से निगम ने लगाए थे चार सड़कों और गलियों के टेंडर
- सितंबर 2021 में वर्क आर्डर जारी किया लेकिन आज तक शुरू नहीं हो पाया काम
- वार्ड जनप्रतिनिधि ने आयुक्त को सौंपी रिपोर्ट, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की
फोटो-18 से 21
जितेंद्र नरवाल
पानीपत। विकास कार्यों को लेकर निगम के पास बजट तो पूरा है, टेंडर भी लगाए जा रहे हैं, वर्क ऑर्डर तक जारी किए जा चुके हैं लेकिन अभी भी शहर के कुछ वार्ड विकास से कोसों दूर हैं। ऐसे में रोजाना हजारों लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 11 से आया है। यहां चार सड़कों और गलियों के लिए निगम ने करीब 72 लाख रुपये से चार टेंडर लगाए थे। इनके वर्क आर्डर तक सितंबर 2021 को जारी कर दिए लेकिन बावजूद इसके यहां काम नहीं शुरू हो पाया। इससे यहां के लोगों को रोजाना टूटी फूटी और कच्ची सड़कों पर ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इन रास्तों में से एक तो मुख्य रास्ता तक है, जो आसपास की पांच कॉलोनियों को जोड़ता है। इस अकेले रास्ते पर रोजाना तीन से चार हजार लोग आते जाते हैं। वहीं, अन्य तीन रास्तों पर रहने और आने जाने वालों के लिए ये टूटी गलियों और सड़कें अब मुसीबत बन चुकी हैँ। इससे परेशान होकर वार्ड पार्षद कोमल सैनी ने निगम आयुक्त को शिकायत देते हुए संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद की डिमांड है कि उक्त टेंडरों को रद्द कर नए सिरे से उनके वार्ड के लिए टेंडर लगाया जाए ताकि लोग पक्की सड़कों पर चल पाएं।
ये हैं खस्ताहाल चार रोड, जिनसे रोजाना प्रभावित हो रहे हजारों लोग-
1. कच्चा काला आंब रोड-
पार्षद कोमल सैैनी ने बताया कि ये रास्ता वार्ड का सबसे मुख्य रास्ता है। इससे भारत नगर, बलजीत नगर, बलजीत नगर का औद्योगिक एरिया, धूप सिंह नगर और हाली कॉलोनी के लोग आते जाते हैं। इस रास्ते पर रोजाना करीब तीन से चार हजार लोग आवगमन करते हैं। ये रास्ता पक्का था, जिसे सीवर लाइन बिछाने के लिए उखाड़ दिया गया। अब इस रास्ते को नया बनाने के लिए पांच महीने पहले 19.96 लाख से बनवाने के लिए टेंडर लगाकर वर्क आर्डर तक जारी किया गया लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
2. कबीर मंदिर रोड
पार्षद ने बताया कि कबीर मंदिर रोड की हालात भी काफी खस्ता है। यह भी मुख्य रास्तों में से एक हैं। इस रास्ते पर ज्यादातर आवगमन करने वाले लोग दुकानदारी और नौकरीपेशा वाले हैं। यहां नालियों का पानी भी भरा रहता है। इसके लिए निगम से टेंडर 20 लाख रुपये से टेंडर लगाया था, वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद भी काम नहीं हुआ।
3. फत्ती चाय वाला गली
पार्षद ने बताया कि इस गली में करीब 200 परिवार रहते हैं। यह गली कई जगह से टूटी हुई है। इसके लिए निगम से रिपेयरिंग का तीन लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका। इससे इन परिवारों को रोजाना आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
4. आस्था स्कूल वाली गली
पार्षद ने बताया कि बलजीत नगर, धूप सिंह नगर से होकर हाली कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क के लिए निगम से 30.39 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। इसका वर्क ऑर्डर तक जारी कर दिया गया लेकिन इस पर भी काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे वार्डवासियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
वर्जन-
ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई- एक्सईएन
मामला अभी संज्ञान में आया है। इसे लेकर ठेकेदारों को बुलाया गया। नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम।
वर्जन-
सीवर और मौसम की वजह से हुआ लेट-
एक सड़क को सीवर लाइन बिछाने के लिए उखाड़ा था। इसके बाद बरसात होने की वजह से काम लेट हो गया। जिसे जल्द शुरू करवाया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।

पानीपत। वार्ड नंबर-11 में कच्चा काला आम रोड वाली गली टूटी पड़ी।- फोटो : Panipat

पानीपत। वार्ड नंबर-11 में फत्ती चाय वाली गली में टूटी पड़े स्लैब के ढक्कन।- फोटो : Panipat

पानीपत। वार्ड नंबर-11 में नियर कबीर मंदिर रोड वाली गली टूटी पड़ी।- फोटो : Panipat