फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brothers returning from jagrata were attacked with a knife

Panipat News: जगराते से लौट रहे भाइयों पर चाकू से किया वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Brothers returning from jagrata were attacked with a knife
पानीपत। माता के जगराते से लौट रहे उग्राखेड़ी गांव के दो सगे भाइयों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने एक भाई के सिर व पेट पर चाकू से कई वार किए। जिससे वह जख्मी हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी के सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई हैं। बड़ा भाई साहिल मेडिकल लैब का काम करता है। शनिवार रात का उनके पड़ोस में जागरण था। दोनों भाई जागरण में पूजा करने के लिए गए थे। रात को करीब साढ़े 12 बजे जब वह घर लौट रहे थे तो गांव के ही शिवम ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

शिवम ने साहिल को गाली देनी शुरू कर दी। जब साहिल ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। घायल साहिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed