फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Breaking the dream of going abroad, Chaudhar retained

बापौली: गांव भलौर की 22 वर्षीय बेटी ने चुनाव जीत, पिता को दिया चौधर का तौहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Breaking the dream of going abroad, Chaudhar retained
बापौली। गांव भलौर की एक 22 वर्षीय बेटी ने गांव में पिता की चौधर बरकरार रखने के लिए अपना सपना छोड़ चुनाव लड़ा और चुनावी रण जीत लिया। बापौली खंड के गांव भलौर में निवर्तमान सरपंच भूपेंद्र धीमान की दो बेटियां आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए वे दिन रात आइलेट्स पास करने के लिए कोचिंग भी ले रही थी लेकिन गांव में सरपंच पद महिला में आने से भूपेंद्र को चिंता सताने लगी कि अब वे क्या करेंगे, ताकि गांव में उनके परिवार की चौधर बरकरार रहे।
विज्ञापन

पिता को इच्छा देख बेटी श्वेता धीमान ने कहा कि वह चुनाव लड़ना चाहती है और बीए पास श्वेता धीमान ने नामांकन भर दिया। दो नवंबर को हुए चुनाव में श्वेता धीमान ने विजय हासिल कर अपने पिता के सपने को साकार किया और गांव की चौधर का ताज अपने नाम किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त सरपंच श्वेता धीमान ने बताया कि उसका सपना गांव के विकास कार्य करवाने के साथ-साथ गांव में बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि बेटियां शिक्षित होकर पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के साथ-साथ देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच भूपेंद्र धीमान और उनकी पत्नी नीलम धीमान का कहना है कि उनकी बेटी बीए व आईटीआई से कंप्यूटर डिप्लोमा पास करने के बाद आस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। जिसको पूरा करने के लिए वह उसे कोचिंग दिला रहे थे, लेकिन बेटी ने अपने सपने को छोड़कर अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने हुए परिवार की चौधर के ताज को बरकरार रखा। उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बेटी और सरपंच श्वेता धीमान पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed