{"_id":"0c31208f08cd2a8c44d0b88ee54094ca","slug":"body-was-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे युवक का शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे युवक का शव मिला
पानीपत
Updated Mon, 19 May 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नहर में सुताना के पास डूबे युवक का शव सिवाह पुल के पास मिला है। युवक 15 मई को नहर में उस समय बह गया था जब वह अपने भाई तथा एक दोस्त के साथ नहर में टेंट का सामान धोने के लिए आया था। पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली नहर में रविवार सुबह सिवाह गांव के पास एक शव उतराया हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त सचिन (18) निवासी बाबरपुर के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने को लेकर दो डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया, लेकिन शव के गला सड़ा होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डाक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि सचिन 15 मई को अपने दोस्त प्रदीप और भाई संदीप के साथ दिल्ली नहर में टेंट का सामान धोने गया था। यहां पर सचिन नहाने के लिए नहर में उतर गया मगर बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। परिवार के लोगों ने उसकी नहर में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बोहली चौकी पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश भी की थी। बोहली चौकी प्रभारी वजीर ने बताया कि पुलिस ने इसमें 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।