फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of woman missing for three days found in canal

Panipat News: तीन दिन से लापता महिला का नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Body of woman missing for three days found in canal
पानीपत। नोहरा गांव से तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला का दिल्ली पैरलल नहर में शव मिला। थर्मल चौकी पुलिस ने वीरवार को परिजनों से शिनाख्त कराई। इसके बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नोहरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कुसुम (47) मंगलवार सुबह 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका दिमागी इलाज चल रहा था। उन्होंने पत्नी की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने बुधवार को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत थर्मल चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। वीरवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी का शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। वह वीरवार को अस्पताल पहुंचे और शिनाख्त की। सुरेंद्र ने बताया कि वह किसान है, उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन

महिला मंगलवार को सुबह 11 बजे लापता हुई थी, इसी दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली पैरलल नहर में देशवाल चौक से पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। उसे शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। वीरवार को परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, थर्मल चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed