फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of teenager who drowned in canal while extracting coconuts found after eight days

Panipat News: नारियल निकालते समय नहर में डूबे किशोर का शव आठ दिन बाद मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager who drowned in canal while extracting coconuts found after eight days
अल्तमश का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। नारियल निकालते समय नहर में डूबे किशोर अल्तमश 13 का शव आठ दिन बाद नारायणा गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला। पांच बहनों का इकलौता भाई दोस्तों के साथ बत्रा कॉलोनी स्थित नहर पुल पर गया था। बहकर आए नारियल को निकालने के चक्कर में नहर में डूब गया था। उधर, शुक्रवार को नहर में डूबे किशोर रितिक का अभी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की बत्रा कॉलोनी के सलाउद्दीन ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा अल्तमश दिल्ली में अपनी बहन के घर पर रहकर कक्षा आठ में पढ़ाई करते थे। कुछ दिन पहले त्वचा रोग से पीड़ित होने के कारण वह पानीपत आया था। 13 फरवरी को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कॉलोनी के पास ही दिल्ली पैरलल नहर पर घूमने चला गया। उसी समय नहर में एक नारियल बहकर आया। अल्तमश ने नहर से नारियल निकालने का प्रयास किया तो वह नहर के पानी में बह गया। उसके दोस्त वहां से भाग गए। पास से ही गुजर रहे रिक्शा चालकों ने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी थी। उसी समय से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन, अल्तमश का कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन


ऐसे मिला शव
शुक्रवार को बत्रा कॉलोनी रेलवे पुल से एक किशोर रितिक भी नहर में डूब गया था, जिसकी तलाश करने के लिए जीआरपी थाना पुलिस ने गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी बीच नहर में तलाश करते हुए टीम समालखा क्षेत्र के नारायणा गांव के पास पहुंची। जहां पर टीम को नहर से एक शव मिला। जब टीम ने शव की शिनाख्त कराई तो शव की शिनाख्त अल्तमश के रूप में हुई। जीआरपी थाना पुलिस ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में डूबे किशोर की तलाश करते हुए अल्तमश का शव नहर से बरामद हुआ है। कार्रवाई के लिए पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।
-धर्मपाल, प्रभारी थाना जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed