फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Board gave notice to 11 hotle in panipat

शहर के 11 बड़े होटल सालों से बिना कॉनसेंट टू ऑपरेट सर्टिफिकेट के चलते मिले, सभी को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Board gave notice to 11 hotle in panipat
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर के 11 बड़े व मुख्य होटल को प्रमाणपत्र संचालित करने की अनुमति के बिना चलते पाया। जिन्हें बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। बोर्ड के पानीपत के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सिंह ने सभी होटलों को आठ दिन का नोटिस जारी कर ये पूछा गया है कि क्यों ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानीपत के होटल हाइव, होटल लीजेंड, होटल ग्रीन कैत्ले, होटल सन्नी इन, होटल मिड टाउन, होटल रिजेंसी, होटल सिटी ब्राइट, अभिनंदन होटल, शुगुन रेजीडेंसी, कंफर्ट इन गेस्ट हाउस, होटल माई इंडिया को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं बोर्ड ने आरोपी होटल को शो कॉज नोटिस फोर क्लोजर अंडर सेक्शन 33-ए ऑफ वाटर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन एक्ट, 1974, 31-ए ऑफ एयर ऑफ वाटर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन एक्ट 1981 के तहत नोटिस जारी किए हैं। स्मरणीय है कि भोजन व रिहायशी सुविधाओं वाले होटलों को जनसेवा में आने से पहले हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लेनी पड़ती है। वहीं होटल मिड टाउन जहां करीब तीस साल पुराना है, इसके पास थ्री स्टार का रैंक है, जबकि होटल हाइव पानीपत के पॉश होटलों में से एक है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नोटिस के आरोपी 10 होटल पानीपत की जीटी रोड पर स्थित है, जबकि एक मॉडल टाउन में है। दूसरी ओर, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पानीपत के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि नोटिस के माध्यम से होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बोर्ड के आदेशों की पालना करते हुए उन खामियों को पूरा करें जो वर्तमान में हैं। उन्होंने चेताया कि नोटिस का जवाब नहीं देने व खामियों को पूरा नहीं करने पर आरोपी होटलों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed