फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blich house opened and worrking after seel

ब्लीच हाउस संचालकों ने फिर सील तोड़कर काम करना किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Blich house opened and worrking after seel
शहर में तीन सौ ब्लीच हाउस अवैैध रूप से चल रहे हैं, जोकि जल प्रदूषण का बड़ा कारण हैं। इनके पास राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी अनुमति नहीं है। डीसी के आदेश के बाद जून व जुलाई में बोर्ड के आरओ के नेतृत्व में टीम ने 59 ब्लीच हाउस को सील किया था। 45 ब्लीच ऐसे भी मिले जिनकी सील तोड़कर दोबारा काम किया जा रहा था। इन पर भी कार्रवाई की गई। अब ब्लीच हाउस संचालकों ने दोबारा ब्लीच हाउस की सील तोड़कर काम करना शुरू कर दिया। इसको लेकर शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सनौली और बापौली क्षेत्र में हालत गंभीर
गांव छाजपुर ड्रेन नंबर-2 के साथ चल रहे ब्लीच हाउस की सील तोड़कर फिर से चलाने पर आसपास के किसानों ने संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। इन्हें दोबारा बंद करने की जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है। ड्रेन नंबर-2 के साथ गांव छाजपुर में ड्रेन के किनारे पर चल रहे ब्लीच हाउस के मालिक ने ब्लीच हाउस की सील तोड़कर फिर से ब्लीच हाउस चलाया जा रहा है। ब्लीच हाउस चलाने पर आसपास के किसानों ने इससे फसलों में केमिकल युक्त गंदे पानी से फसलों का नुकसान होने का अंदेशा बताते हुए संबंधित विभाग की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं और इन्हें फिर से बंद करने की जिला उपायुक्त से मांग की हैं। बापौली क्षेत्र में ये स्थिति अधिक गंभीर है। वहां पर दोबारा ब्लीच हाउस में काम शुरू कर दिया। यहां पर 11 ब्लीच हाउस को सील कर दिया था।
विज्ञापन

अगर तहसील के क्षेत्र में जिला प्र शासन द्वारा ब्लीच हाउसों पर रोक लगाई हुई है। रोक के बावजूद ब्लीच हाउस चलते हैं तो संबंधित विभाग से कार्रवाई को लेकर सूचित किया जाएगा। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार, नायब तहसीलदार, बापौली क्षेत्र
एचएसपीसीबी के सचिव ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
अवैध ब्लीच हाउस को लेकर हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सचिव एस नारायणन के ट्विटर पर ट्विट कर डीसी पानीपत धमेंद्र सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके चलते डीसी ने बिजली निगम के एसई, जिला योजनाकार अधिकारी, तहसीलदार और एचएसपीसीबी के आरओ की स्पेशल टीम का गठन किया था। इस टीम ने 23 जून से कार्रवाई शुरू कर दी थी। टीम ने जिले में अलग-अलग गांवों में जाकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया। एक माह में टीम ने करीब 59 अवैध ब्लीच हाउस को सील किया है। इसके अलावा करीब 45 ब्लीच हाउस ऐसे मिले थे। जिन्हें एचएसपीसीबी की टीम ने करीब 7 महीने पहले सील किया था। इन ब्लीच हाउस को फिर से सील कर दिया है। इनमें से करीब 3 ब्लीच हाउस के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। बाकी के बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed