फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Black cloth dam plated necklace on closed street lights

अनोखा विरोध : वार्ड चार में बंद स्ट्रीट लाइटों पर काला कपड़ा बांध चढ़ाया हार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Black cloth dam plated necklace on closed street lights
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी से नाराज वार्ड चार के लोगों ने सोमवार को अनोखे तरीके में विरोध जताया। पिछले दो महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर काला कपड़ा बांधकर उन पर फूलों का हार चढ़ाया। निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर में 70 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें बंद होने का दावा किया। निगम अधिकारियों को अंधेरे के कारण होने वाले हादसों के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

वार्डवासी हिमांशु शर्मा, गगन बजाज, अनिल शर्मा, प्रवीन, अमित गुलाटी, आयुष, विक्की सरोहा, धनंजय सिंगला, रजनी पोपली ने बताया कि देवी मंदिर के पास स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। वे इस बारे में लाइनमैन, सुपरवाइजर, जेई और ठेकेदार को कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शायद अधिकारी स्ट्रीट लाइटों की गारंटी खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि दिन ढलने के बाद अंधेरा होने के कारण महिलाओं का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


बच्चों को घर से नहीं निकलने देते बाहर-
राजबाला ने बताया कि दिन ढलने के बाद गली में अंधेरा छा जाता है। हर समय हादसे का डर बना रहता है। तेज रफ्तार दुपहिया वाहन की चपेट में आकर बच्चे चोटिल ना हो जाएं, इसी कारण उन्हें भी दिन ढलने के बाद घर से बाहर नहीं निकलने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया सवार भी होते हैं चोटिल-
शकुंतला देवी ने बताया कि रात के समय अक्सर दुपहिया चालक तेज रफ्तार में गलियों में बाइक दौड़ाते हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण गलियों में घूमने वाले बेसहारा पशु दिखाई नहीं देते। कई बार बेसहारा पशुओं से टकरा कर चालक चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed