फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP has prepared Dushyant's draft, action will be taken only after breaking the alliance: Udaybhan

भाजपा ने दुष्यंत का कच्चा चिठ्ठा किया तैयार, गठबंधन तोड़ते ही होगी कार्रवाई : उदयभान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
BJP has prepared Dushyant's draft, action will be taken only after breaking the alliance: Udaybhan
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर हमला किया। हुड्डा ने जहां प्रदेश में निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने की बात कहकर 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दुष्यंत चौटाला का कच्चा चिट्ठा तैयार कर रखा है। गठबंधन तोड़ते ही पहली बड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले अकाली दल और इनेलो को खत्म किया और अब जजपा की बारी है।
विज्ञापन

वे रविवार को पानीपत के एसडी विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर-12 में जनसंवाद कार्यक्रम से पहले सरकारी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में रात तक लोगों की समस्याएं सुनीं। उदयभान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भाजपा के दबाव में काम कर हैं। वे गठबंधन नहीं तोड़ सकते। उनके महकमों में जो घोटाले हुए हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। भाजपा इस बार एक अंक में सिमट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश में जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं और उल्टा आरोप राहुल गांधी पर लगा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के संगठन पर बोलते हुए कहा कि इस पर काम चल रहा है। जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक बलबीर वाल्मीकि भी मौजूद रहे।

निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी और अपने मेयर भी बनाएगी। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। कांग्रेस राज में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल में प्रदेश नंबर वन पर था। आज भाजपा-जजपा की कुरीतियों से बेरोजगारी व अपराध में नंबर वन है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलता। फसल की लागत बढ़ा दी है और आमदनी को कम कर दिया गया है। प्रदेश में रोगियों का इलाज करने के लिए डॉक्टर नहीं और बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। मौके पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक धर्म सिंह छौक्कर व विधायक बलबीर वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed