फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP discussed election preparations in the meeting

Panipat News: भाजपा ने बैठक में चुनाव तैयारी पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
BJP discussed election preparations in the meeting
करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें सांसद संजय भाटिया, करनाल लोकसभा चुनाव प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि भाजपा एक कैडरबेस पार्टी है और सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। करनाल लोकसभा चुनाव प्रभारी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों को पार्टी द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे जानकारी देते हुए कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को जो यह लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी का बडी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी ने आप सभी की कार्यकुशलता को लोकसभा चुनाव को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है और विश्वास जताया है कि इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को पहले से भी अधिक मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे ओर आपने यही संकल्प लेकर यहां से जाना है। सांसद संजय भाटिया एवं करनाल लोकसभा चुनाव संयोजक विधायक हरविंदर कल्याण ने संबोधित किया। विधायक मही पाल डांढा, प्रमोद विज,राम कुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पानीपत जिलाध्यक्ष दुश्यंत भट्ट, निर्मला बैरागी, प्रभारी भारत भूषण, विधायक यमुनानगर सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये बने चुनाव प्रभारी
बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें करनाल विधानसभा का संयोजक रेणु बाला गुप्ता, प्रभारी संजय बठला, घरौंडा संयोजक निर्मला बैरागी, प्रभारी रमेश कश्यप, इन्द्री संयोजक राम कुमार कश्यप, प्रभारी अशोक सुखीजा,असंध संयोजक बक्शीश सिंह प्रभारी यशपाल ठाकुर एवं नीलोखेड़ी का संयोजक भगवान दास कबीर पंथी एवं प्रभारी जगदेव पाढा को बनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed