फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Binjhol case : Pollygraph test today, sit karnal list ready

आज होगा पालीग्राफ टेस्ट, एसआइटी करनाल तैयार की प्रश्नो की सूची, हर आरोपी से पूछे जाएंगे 15 प्रश्न,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Binjhol case : Pollygraph test today, sit karnal list ready
बिंझौल गांव में लक्ष्य, वंश व अरुण की हत्या के मामले में बुुधवार को ग्रामीण एसडीएम से सांकेतिक धरने के लिए अनुमति मांगने पहुंचे। जहां एसडीएम भी इस मामले में अपना हाथ पीछे खींचते नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि वह इस मामले में डीसी से मिलें, उन्हें इस मामले से दूर रखें। इसके बाद ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे, लेकिन डीसी धमेंद्र नहीं मिले, ग्रामीण उनके पीए से मिले। जिन्होंने परमिशन के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर एसआईटी टीम करनाल ने वीरवार को चारों आरोपियों के पालीग्राफ टेस्ट के लिए प्रश्नों की सूची तैयार कर एफएसएल टीम को सौंप दी है। चारों आरोपियों में हर आरोपी से 15 प्रश्न पूूछे जाएंगे। इसके अलावा वीरवार को चारों आरोपियों की कराई गई कोविड-19 की रिपोर्ट भी आएगी। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद एसआईटी टीम उनका पॉलीग्राफ टेस्ट कराएंगी। वहीं वीरवार को दोपहर तक मधुबन से विसरा रिपोर्ट से संभावना है। इसके अलावा तीसरी डायटम टेस्ट की भी रिपोर्ट आएगी। अभी तक एसआईटी की जांच विसरा रिपोर्ट पर अटक गई है, उसके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू होगी। ग्रामीण देर शाम एसपी करनाल से मिलने पहुंचे और अभी तक की जांच के बारे में जानकारी ली। एसपी करनाल सुरेंद्र सिंह भौरिया ने उन्हें जल्द मासूमों की मौत का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन
गांव बिंझौल में बुधवार को पूर्व परिवहन मंत्री व इसराना हल्के के पूर्व विधायक कृष्णलाल पंवार पहुंचे। उन्होंने मृतक मासूमों के परिवार को आश्वासन दिया कि उन्होंने एसपी से इस मामले में बात की है, और एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों से की धरना रोकने की अपील की
पानीपत में अनुमति नहीं मिलने पर ग्रामीण बुुधवार शाम को पूव डीएसपी व अन्य सदस्य करनाल एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले। एसपी ने उनसे दोबारा दो दिन का समय मांगा और धरना रोकने की अपील की। जिसके बाद ग्रामीणों ने फैसला किया है कि वह अब गांव में धरना जारी रखेेंगे।

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर मिलीं लाठिया : राम रत्न
पानीपत के आजाद उम्मीदवार राम रत्न शर्मा भी गांव बिंझौल पहुंचे और ग्रामीणों से मिले। जिन्होंने कहा कि जब जब गरीब ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है, उसे कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। वह किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed